फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुभाष पार्क में बनेगी ई-लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सरकार की दिव्य नगर योजना के तहत अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में जल्द ही एक आधुनिक ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। करीब 2.18 करोड़ रुपये (218 लाख) की लागत से बनने वाली ई-लाइब्रेरी शहर के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। योजना के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रशासनिक अनुमति और तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद के सूत्रों के अनुसार, परियोजना की कागजी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब विभाग द्वारा जल्द ही इसके निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को एक शांत और डिजिटल संसाधनों से लैस माहौल मिल सकेगा।
ई-लाइब्रेरी में डिजिटल डेटाबेस सहित हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को शांत माहौल मिल सके।
सुभाष पार्क में ई-लाइब्रेरी बनने से आसपास के इलाकों के हजारों छात्रों को फायदा होगा। डिजिटल युग में ऑनलाइन रिसर्च और ई-बुक्स तक आसान पहुंच से युवाओं को आर्थिक और शैक्षणिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें