सैन्य क्षेत्र स्थित 134 राकेट रेजीमेंट के ऑन ड्यूटी संतरी पंजाब के मलेरकोटला स्थित उप्पलखेड़ा निवासी सुखविंद्र ने राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने ऑन ड्यूटी वीरवार देररात करीब 12 बजे वारदात को अंजाम दिया। आर्मी पुलिस के बाद पड़ाव थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। इलाका पुलिस ने शव का छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि 17 साल से कोई बच्चा नहीं हो रहा था। उसी के चलते मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस का कहना है कि उन्हें जवान के पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। जबकि परिजनों की तरफ से भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। पड़ाव पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा। बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ क्वार्टर पर ही रह रहा था। पडाव थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि सेना के जवान द्वारा राइफल से तीन गोलियां मारकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। पता चला है कि 17 साल से बच्चा नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान था।