फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक जिला में डेंगू के 85 मामले, 63 हुए ठीक, 22 उपचाराधीन, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ काम कर रही हैं। डोर टू डोर सर्वे और संबंधित द्वारा लापरवाही बरतने के दृष्टिगत अब तक 6750 लोगों को नोटिस दिये गये हैं। इतना ही नहीं उन्हें समझाने का काम भी जारी है कि वे मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिये पूरी तरह से सावधान और सतर्क रहें। जिन घरों में मच्छर का लारवा पाया गया, उनको नोटिस देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

इस विषय को लेकर जब नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंगला और डॉ. सुनील हरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला में स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतरीन व्यवस्था पर पूरा जोर दिया जा रहा है। विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। अब तक जिला में डेंगू के 85 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 63 ठीक हो चुके हैं और अन्य 22 का उपचार चल रहा है और वह भी जल्द स्वस्थ हो जायेंगे। जिला में अभी तक मलेरिया का कोई भी मामला सामने नही आया है। फॉगिंग का कार्य भी निरंतरता में करवाया जा रहा है।
इस विषय को लेकर जब सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि मलेरिया व डेंगू का पूरा तरह से खात्मा हो। इस विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह प्रयासरत है। सरकार द्वारा भी अथक प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड-19 जैसी जानलेवा बीमारी के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। एक जगह पर पानी को एकत्र न होने दें। उन्होंने यह भी बताया कि मलेरिया और डेंगू की जांच के लिये 6975 ब्लड स्लाइड ली गई हैं। ब्लड स्लाइड लेने का मुख्य उद्देश्य यही है कि खून में मलेरिया और डेंगू की सुचारू रूप से जांच की जाये और यदि संबंधित बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो तुरंत प्रभाव से इलाज शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें