फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बातों में उलझाया, फिर कुछ सुंघाया और गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर फिर से चोरों ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गत दिवस शाम को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। इसमें लाखों रुपए के जेवरात चुराने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित ने चौकी नंबर 3 में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। 65 वर्षीय कुसुम ग्रोवर ने बताया कि वह प्रेम मंदिर के नजदीक रहने वाली है और वह नंगली साहिब की कुटिया जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह देव समाज कॉलेज हॉस्टल के निकट पहुंची तो उसे एक महिला और एक युवक मिला। दोनों ने उन्हें पीछे से आवाज लगाई और उसे अपनी बातों में लगा लिया। इसके बाद उन्हें आगे रास्ते में एक और महिला मिल गई। इस दौरान तीनों आरोपी उन्हें पैदल-पैदल देव समाज कॉलेज हॉस्टल से बस स्टैंड और फिर यहां से अग्रसेन चौक तक ले गए। यहां से फिर सन्नी स्वीट्स तक ले गए। यहां पहुंचने पर उन्हें तीनों आरोपियों ने कुछ सुंघा दिया और फिर युवक अपनी पत्नी को लेकर आने की बात कहकर फरार हो गया। उसके बाद वह बेसुध हो गई। जब वह काफी देर बार होश में आई तो देखा कि करीब 3 लाख रुपए की लागत के सोने के दो कड़े और एक अंगूठी गायब थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें