फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिया वाटिका प्रकरण पहुंचा हाईकोर्ट

विज्ञापन
अंबाला कैंट में उपमंडल कार्यालय के पास ​स्थित सिया वाटिका। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के स्टाफ रोड स्थित सिया वाटिका बैंक्वेट हॉल से जुड़ा विवाद गहराता जा रहा है। छावनी थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब इस मामले में नगर परिषद ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है।
नगर परिषद की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। दस्तावेजों में मुख्य रूप से यह बताया गया है कि किस प्रकार नियमों को ताक पर रखकर परिसर में अनधिकृत निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान सील को किस तरह से खोला गया था। इसलिए अब इस मामले में दस्तावेजों का आकलन करने के बाद या तो पुन: सीलिंग की इजाजत दी जाए या फिर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया जाए। हालांकि यह पूरी प्रक्रिया अब कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें