फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हमला कर 4 लाख लूट के मामले में छठा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मिर्ची पाउडर डालकर चाकू से हमला कर कैंट के निर्मल विहार निवासी संजीव से 4 लाख लूट मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान महेश नगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दीपू के रूप में हुई है। शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 11 मई 2025 को प्रीत नगर के पास अज्ञात आरोपियों ने उस पर मिर्ची पाउडर डाला व चाकू मार कर उससे लगभग 4 लाख रुपये लूट लिए थे। इसी मामले में सीआईए-2 ने पहले पांच आरोपियों को काबू किया था। संवाद
विज्ञापन



दुकान में तोड़फोड़ मामले में अन्य आरोपी काबू


अंबाला। पटेल नगर स्थित दुकान पर 29 जनवरी को तोड़फोड़, चोरी व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सिटी के मिलाप नगर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित ईशान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 29 जनवरी को पटेल नगर स्थित उसकी दुकान पर आरोपियों ने हमला बोला। आरोपियों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ कर चोरी की बल्कि विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें