अंबाला छावनी में पीएम श्री केवी क्रमांक-2 के बच्चे व स्टाफ सफाई करते हुए। प्रवक्ता
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने न केवल कक्षाओं, खेल के मैदान और उद्यान की सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। प्राचार्य हरिंद्र सिंह लांबा और उपप्राचार्य मनीष सेमवाल ने स्वयं झाड़ू थामकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद