फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की छह ट्रेनें तीन माह के लिए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्यों को जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने ठंड के मौसम में पड़ने वाले कोहरे को देखते हुए एक दिसंबर से तीन माह के लिए रेलवे की सबसे व्यस्त ट्रेन ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित छह अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है। इस संबंध में बोर्ड की तरफ से आदेश भी संबंधित मंडल को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता वीके पूरवाल ने बताया कि संबंधित मंडलों से जानकारी के आधार पर ट्रेन संचालन को लेकर आगामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं रेलवे की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी जानकारी अपडेट की जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे ने पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली मुख्य ट्रेन ऊंचाहार एक्सप्रेस 04217/04218 को एक दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रखने का फैसला किया है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04674 अमृतसर-जयनगर 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 04673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी।
ट्रेन नंबर 05903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं होगा। ट्रेन नंबर 05904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल 8 दिसंबर से 2 मार्च तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर स्पेशल का संचालन भी कोहरे के कारण 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक रोक दिया गया है। ट्रेन नंबर 05934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया स्पेशल भी 10 दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को अब चंडीगढ़ व अंबाला की जगह दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू करनी पड़ेगी। हालांकि अभी चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन का विकल्प यात्रियों के पास मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें