अंबाला कैंट की दुकान से डेबिट कार्ड चुराने वाला आरोपी शॉपिंग करता हुआ: सीसीटीवी फुटेज
मुलाना। दोसड़का के निकट पीएनबी के एटीएम में बुजुर्ग की मदद करने के बहाने ठग ने डेबिट कार्ड बदल लिया।
मुलाना के बिंजलपुर के रहने वाले 65 वर्षीय अजय कुमार को पता लगने तक उसने कैंट में कपड़ा और जूते की ब्रांडेड दुकानों से करीब 25 हजार रुपये की शॉपिंग कर डाली। साथ ही एक अन्य व्यक्ति के खाते में भी 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर अपनी देनदारी चुका दी। इस तरह से आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग के एटीएम से जीवनभर की पूंजी एक लाख 24 हजार रुपये निकाल लिए। 20 अप्रैल को हुई यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
स्पोर्ट्स बाइक से आया था शातिर : एटीएम के सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि आरोपी स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर आया था। पहले तो आरोपी एटीएम में दूसरी महिलाओं की मदद कर रहा था। जैसे ही बुजुर्ग अजय कुमार आया तो आरोपी ने पहले तो संग लगकर करीब दो हजार रुपये की निकलवा दिए।
इतने में धोखे से अपनी जेब से डमी कार्ड को निकालकर असली कार्ड से बदल दिया। बैंक खाते खंगालते हुए टीम अंबाला कैंट कपड़े के शोरूम में पहुंची तो वहां भी आरोपी फुटेज में कैद हो गया। शोरूम में करीब आधा घंटा रहकर कपड़े बदल-बदल कर देखे और शॉपिंग की। इस बीच आरोपी के साथ एक अन्य बाइक चालक था। इसलिए इस वारदात में दो की संलिप्ता सामने आ रही है।