फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कवच के तार डालने पर दुकानदारों का विरोध, तीखी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। तलहेड़ी गुजरान में लगे नए पेट्रोल पंप पर बिजली कनेक्शन देने के लिए डाले जा रहे तार को लेकर बिजली विभाग व दुकानदार आमने-सामने हो गए। दुकानदारों ने विभाग द्वारा डाली जा रही बिना कवच के तार का विरोध किया। उधर, बिजली विभाग ने भी विरोध कर रहे दुकानदारों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी व सुरक्षा की मांग की। पुलिस सुरक्षा के बीच बिजली विभाग नारायणगढ़ की टीम तार डालने गई, लेकिन उन्हें फिर से विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बिजली विभाग को एक लिखित मांगपत्र सौंप कर केबल के तार डालने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार बिना कवच वाले तार से हादसा हो सकता है। वहीं बिना कवच के तार गुजरने से आने वाले दिनों में दुकान के ऊपर निर्माण करने में परेशानी होगी। इसलिए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को केबल वाले तार डालने की मांग की। एसडीओ नारायणगढ़ अजीत कुमार ने मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए दो दिन का समय लिया है। फिलहाल विभाग द्वारा तार डालने का काम रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि केबल के तार विभाग को मंहगी पड़ती हैं। इसलिए वहां कंडक्टर तार डाले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें