पड़ोसी युवक नामजद, पीड़िता बोली- अब शादी करने से मुकरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का छह साल तक यौन शोषण किया गया। बीडी फ्लोर मिल के पीछे रहने वाले आरोपी युवक ने जब शादी से साफ इन्कार कर दिया तो पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दर्ज कराई। पुलिस ने यौन शोषण की धारा 69 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसका पड़ोसी है और दोनों के बीच करीब छह साल से बातचीत थी। आरोपी ने शादी करने का वादा किया और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। जब भी युवती शादी का दबाव बनाती तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। जब उसने आरोपी पर शादी करने का पक्का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसने शादी से साफ इन्कार कर दिया।