फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सात साल के बच्चे को पालतू कुत्ते ने काटा, 10 दिन बाद महिला नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। राजा पार्क में 11 जून को गली में खेलते समय कुत्तों के हमले में घायल 7 साल वर्षीय बच्चे मामले में महेश नगर थाना पुलिस ने महिला प्रेरणा अरोड़ा पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

यह प्राथमिकी 10 दिन बाद पीड़ित परिवार ने दर्ज करवाई है। घायल बच्चे के पिता राजा पार्क निवासी आशीष जौहर ने आरोप लगाया था कि 11 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उनका 7 साल का बेटा अयान जौहर घर के बाहर गली में खेल रहा था। खेलते-खेलते जब वह गली में थोड़ी दूर पहुंचा था, तभी रानी बाग निवासी प्रेरणा अरोड़ा अपने साथ 5 से 6 कुत्तों को लेकर अपने घर की तरफ आ रही थी। आरोप है कि महिला ने उन कुत्तों को लापरवाही से खुला छोड़ रखा था और मासूम अयान को देखकर उन्हें उकसा दिया। उकसाने के कारण उन कुत्तों में से एक खूंखार कुत्ते ने अयान पर हमला कर दिया और उसकी टांग पर बुरी तरह काट लिया। अयान के चीखने-चिल्लाने के बावजूद आरोपी महिला ने न तो कुत्तों को पीछे हटाया और न ही बच्चे को बचाने में कोई मदद की। वह थोड़ी दूर रुककर तमाशा देखती रही और फिर चुपचाप अपने सभी कुत्तों को समेटकर अपने घर के अंदर चली गई। बच्चे के टांके आए थे। पीड़ित ने कुत्तों को गली से हटवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें