संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में छीनाझपटी, लूटपाट व भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को सीआईए-1 की टीम ने काबू कर लिया है। तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए टीम ने 9 बदमाशों को पकड़ा है। रिमांड खत्म होने के बाद सभी आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीएसपी क्राइम वीरेंद्र ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भैंस चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी बुरहान पर एनडीपीएस, चोरी व गो तस्करी के करीब 25 प्राथमिकी दर्ज हैं।