फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: जर्मनी की जगह भेज दिया सर्बिया, 9.90 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। युवक को जर्मनी भेजने के नाम पर नौ लाख 90 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए अपनी आधा एकड़ जमीन बेच दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो आरोपियों ने आपस में मिलकर युवक को जर्मनी की जगह सर्बिया बुला लिया और वहां पर उससे दो लाख रुपये और कीमती सामान छीन लिया। युवक को सर्बिया के जंगलों में मरने के लिए छोड़ दिया। इस मामले में युवक के पिता ने 15 नवंबर को एसपी को शिकायत दी। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना नग्गल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव लौंटा निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उसका भतीजा गुरतेज सिंह जॉर्जिया में आरोपी रोहित उर्फ बंटी के साथ रहता था। दोनों आपस में दोस्त थे। इसी दोस्ती की वजह से आरोपी रोहित उर्फ बंटी दिलबाग के बेटे रमनदीप व अमनदीप का भी अच्छा जानकार बन गया। उसने दिलबाग के बड़े लड़के को बेरोजगार देखकर कहा कि वह विदेश भेजने और विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है और वह बहुत से लोगों को यूरोपीय देशों में सैटल कर चुका है। जोकि विदेश में अच्छा रूपया कमा रहे हैं। वह अमनदीप को भी यूरोपीय देश में अच्छी जॉब, रहना-खाना गारंटीशुदा दिलवा देगा और अगर वह उसे जर्मनी भेजना चाहता है तो उसे रोहित उर्फ बंटी को 10 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद वह वहां पर पक्का रहना खाना दिलवा देगा। प्रार्थी के अनुसार आरोपी के उसके भतीजे गुरतेज के साथ अच्छे संबंध होने के कारण दोनों पिता पुत्र ने आरोपी पर विश्वास कर लिया।
विज्ञापन


अलग-अलग समय में लिए लाखों रुपये
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के झांसे में आते हुए उन्होंने अपनी आधा एकड़ जमीन बेच दी और 3 लाख रुपये 25 नवंबर 2019 को आरोपी रंजीत गिल के खाते में आरोपी रोहित उर्फ बंटी के कहने पर डाल दिए थे। इसके बाद आरोपी ने बकाया रूपयों की की डिमांड की फिर उन्होने 9 सितंबर 2020 को अपने खाते से 1 लाख 90 हजार रुपये आरोपी बंटी के कहने पर किसी अन्य व्यक्ति के खाते में डाल दिये जिसे उसने अपना साथी एंजेट बताया था। वह वहां अमनदीप को जमाने में मदद करेगा। 21 जनवरी 2020 को 3 लाख रुपये रंजीत गिल के खाते में पीड़ित ने अपने खाते से आरोपी रोहित उर्फ बंटी के कहे अनुसार दोबारा ट्रांसफर किए। उसके बाद आरोपी ने उसके बेटे अमनदीप को वहां पर उससे 2 लाख रुपये छीन लिए और उसको जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया और उसकी तकरीबन सभी कीमती चीजें भी आरोपी और उसके सहयोगियों ने छीन ली। इस वारदात का पता चला तो प्रार्थी अपने छोटे लड़के के साथ आरोपी रंजीत गिल को मिले तो उसने कहा कि वह उसे बेटे के साथ कुछ भी गलत नही होने देंगे और मार्च 2021 तक रूपये लौटा देंगे ।
वर्ष 2021 में आर्थिक अपराध शाखा में दी थी शिकायत
शिकायतकर्ता ने 4 मार्च 2021 को आर्थिक अपराध शाखा अंबाला शहर में शिकायत दी। वहां भी आरोपी रंजीत गिल ने सारे रूपये लौटाने का वादा किया और 20 हजार रुपये पीड़ित के खाते में डालकर बकाया अप्रैल 2021 तक देने का वादा किया था। मगर अगस्त 2021 तक ये लोग मामले को लटकाते रहे। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें