फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बड़ागढ़ में बन रहे मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम में एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। एसडीएम सलोनी शर्मा ने गांव बडागढ़ में निर्माणाधीन मॉर्डन स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान गांव के मा.जरनैल सिंह बड़ागढ़ व अन्य लोगों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा कि स्टेडियम का निर्माण कार्य धीमी गति चल रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से इस बारे में रिव्यू किया जाएगा और निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिल पाए। बता दें कि तत्कालीन विधायक एवं राज्य मंत्री रहे एवं वर्तमान में सांसद नायब सिंह सैनी के प्रयासों से यह खेल स्टेडियम 12 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। जिसमें स्वीमिंग पूल, वालीबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल ग्राउंड, कबड्डी ग्राउंड तथा एथलेटिक्स ग्राउंड तैयार किया जाएगा। जिसमें स्टेडियम का कवरड एरिया 15654 वर्ग फीट होगा।उल्लेखनीय है कि इस आधुनिक खेल स्टेडियम के यहां बनने से क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकेंगे और पदक जीत कर अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें