फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोले: नगरपालिका बराड़ा में हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा नपा के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। इस बार हलका मुलाना के मौजूदा विधायक वरुण चौधरी ने नपा बराड़ा पर गंभीर आरोप लगाए है। हलका मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि नपा बराड़ा क्षेत्र में जगह-जगह लगी हुई स्ट्रीट लाइटों का बिल नागरिकों के बिलों में जुड़कर आ रहा है। दूसरी ओर बिजली विभाग ने नपा बराड़ा पर बिजली चोरी कर स्ट्रीट लाइटें जगाने के आरोप में लाखों रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि बराड़ा नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। आए दिन कोई न कोई घोटाला हो रहा है। नपा कार्यालय में जनता को अपना काम करवाने के लिए पैसे देने पड़ रहे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्ट्रीट लाइटों के बिल का पैसा जनता के बिजली के बिलों में जुड़कर आ रहा है तो नपा को कुंडी लगाकर स्ट्रीट लाइटें जगाने की जरूरत क्यों पड़ी। अगर कस्बे की स्ट्रीट लाइटें कुंडी से चलती है तो जनता से इन स्ट्रीट लाइटों के नाम पर बिजली का बिल क्यों वसूला जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि नपा बराड़ा ने आठ स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन लेने के लिए बिजली निगम के पास आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि अगर सारे बाजार में कई साल पहले स्ट्रीट लाइटें लग चुकी है तो नई स्ट्रीट लाइटें कहां लगाई जानी है। इसकी जानकारी नगरपालिका को जनता को देनी चाहिए। अगर यह लाइटें पुरानी है तो अब तक इनका बिजली कनेक्शन नपा ने क्यों नहीं लिया। ऐसे अपने आप में बहुत सारे सवाल है जो नपा कार्यालय के भीतर हुए इस भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे है। उन्होंने कहा कि यह मामला अपने आप में बहुत बड़ा है। यहां यह भी जानना जरूरी हो जाता है कि नपा चेयरपर्सन व अधिकारी जनता से इस मामले को क्यों छिपाकर रखे हुए है।
यह मामला मेरे संज्ञान में आया था उसके बारे में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था। वैसे यह स्ट्रीट लाइटें पूर्व चेयरपर्सन रमा खेत्रपाल के समय लगाई गई थी। इस मामले में जो अधिकारी दोषी पाए गए थे। नपा द्वारा अपने फंड से इस जुर्माने का भुगतान न कर दोषी अधिकारियों की जेब से करवाया गया है।
विज्ञापन

रिचा पाहवा, चेयरपर्सन नपा बराड़ा
------------------------
इस मामले बारे जेई सहित अन्य टेक्निकल अधिकारियों को नोटिस जारी कर कारवाई की गई थी। इस मामले से संबंधित अधिकारियों ने अपनी जेब से ही जुर्माने का भुगतान किया था। वहीं नपा द्वारा 9 बिजली कनेक्शन अप्लाई कर दिए है जो जल्द ही लग जाएंगे।
विज्ञापन

जितेंद्र शर्मा , सचिव नगर पालिका बराड़ा
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें