फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में एसडी विद्या स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एसडी कॉलेज के हाल में चल रही निसा बैडमिंटन चैंपियनशिप का वीरवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट के दौरान अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में एसडी विद्या स्कूल प्रथम, सरस्वती विद्या निकेतन द्वितीय, सेसिल कॉन्वेंट स्कूल तृतीय रहा। वहीं अंडर-14 लड़कियों में एसडी विद्या स्कूल प्रथम, सरस्वती विद्या निकेतन द्वितीय, सेसिल कॉन्वेंट स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ये टूर्नामेंट 28 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

एसडी विद्या स्कूल डायरेक्टर प्रिंसिपल नील इंद्रजीत कौर संधू ने सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अंडर-18 लड़कों के मुकाबलों में एसडी विद्या स्कूल ने प्रथम, एसए जैन मॉडल स्कूल ने द्वितीय, सेसिल कॉन्वेंट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-18 लड़कियों में फारुखा खालसा स्कूल ने प्रथम, सेसिल कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय, ओ पी एस स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर निसा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, एसडी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजिंद्र सिंह राणा, एसडी विद्या स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल नील इंद्रजीत कौर संधू, फारुखा खालसा स्कूल प्रिंसिपल केपी सिंह, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन गुलाटी, निसा के जिला अध्यक्ष आशुतोष गौड़, प्राइमरी विंग डायरेक्टर अनुरूप जौहल और विक्रांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें