फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कॉलेज के छात्र पर हमला, पीठ और हाथ पर मारे चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी कॉलेज के बाहर शुक्रवार की दोपहर को हथियारों से लैस कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र निवासी गांव कलाल माजरा चरणजीत को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। चरणजीत की पीठ और हाथ पर चाकू लगा। मौके पर मौजूद लोग उसे उपचार के लिए तुरंत सामान्य अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चरणजीत को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हमलावर युवक बाहरी बताए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि उक्त छात्र की पहले बाहर से आए युवकों के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी और इसके बाद उस पर हमला हो गया। वहीं हाउसिंग बोर्ड चौकी के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक कैमरे लगे हुए हैं। उनकी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। घायल छात्र के बयान दर्ज करने के लिए भी पुलिस कर्मचारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें