लिफ्ट लेकर स्कूटी पर बैठे युवक ने चालक पर तलवार से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। चालक ने ब्रेक लगाकर स्कूटी रोकी और वहां से भाग गया। हमले में पीड़ित की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
शिकायतकर्ता अमित सिंगला ने बताया कि वह शालीमार कॉलोनी अंबाला सिटी का निवासी है। वह शनिवार देर रात दुकान से शालीमार कॉलोनी अपने घर जा रहा था। दुकान से थोड़ी दूर पहुंचने पर आरोपी हैरी ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने आरोपी को बैठा लिया। जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचे तो उसने चलती स्कूटी पर ही तलवार से हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। उसने किसी तरह ब्रेक लगाई और वहां से भाग गया। वह हमले में बाल-बाल बच गया। आरोपी ने उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।