डीएवी हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुती देती छात्राएं।
- फोटो : Ambala
डीएवी हाई स्कूल इंग्लिश मीडियम में दिवाली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ किया गया। इसके बाद छात्रों ने इतनी शक्ति हमें देना दाता का स्तुति गान किया। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने हिंदी कविता का गुणगान किया। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने खुशियों का त्योहार दिवाली पर कविता का गान किया। चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों ने समूह गान प्रस्तुत किया।
कक्षा छठी के छात्र गुरविंद्र ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य नीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को दिवाली का महत्व बताया। विद्यार्थियों ने मोमबत्ती, दीया, तोरण व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया।
डीएवी हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुती देते छात्र।- फोटो : Ambala