फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल बसों का दो दिन होगा निरीक्षण, पहले होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत दो दिन स्कूल बसों का निरीक्षण किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग हरियाणा पंचकूला के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण से पहले जिला शिक्षा सदन में बैठक होगी। 18 और 19 नवंबर दो दिन तक यह अभियान चलाया जाएगा। यह चेकिंग उच्च न्यायालय की अनुपालना में की जाएगी। निरीक्षण को लेकर प्रदेशभर के अन्य जिलों के शेड्युल बनाया गया है। इस निरीक्षण के दौरान टीम में अलग-अलग विभागों से अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, जिले में बीते अप्रैल में स्कूल बसों की चेकिंग की गई थी। किसी बस में सीसीटीवी खराब मिले थे तो किसी में जीपीएस। यही नहीं बसों पर हेल्पलाइन नंबर भी नहीं लिखा मिला था। ज्यादातर बसों में कमियां मिली थी। कई स्कूलों में बसों की फिटनेस नहीं मिली थी। जिले में सभी 289 स्कूलों की करीब 1200 बस हैं। टीम ने जिले भर के स्कूलों में शेड्युल बनाकर निरीक्षण किया था। स्कूलों को बसों की कमियां पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।
वर्जन
उच्च न्यायालय की हिदायतों की अनुपालना में स्कूलों बसों का निरीक्षण करने के लिए दो दिन अभियान चलाया जाएगा। इससे पूर्व जिला शिक्षा सदन में बैठक होगी। उस दौरान ही तय किया जाएगा कि बसों का निरीक्षण कैसे किया जाना है। इसके लिए प्रोफार्मा बनाया गया है। उसके आधार पर ही निरीक्षण होगा। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग विभाग से अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी।
वर्जन
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत सोमवार को जिला शिक्षा सदन में बैठक रखी गई है। स्कूल बसों के निरीक्षण के लिए बैठक में चर्चा की जाएगी।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें