अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में सैट परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह परीक्षा 22 अगस्त तक चलेंगी। इन परीक्षा में अभी तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को लिया जाएगा। खास बात यह भी है कि वर्ष में अगस्त, नवंबर और जनवरी में सैट परीक्षा होती है। इसके अंक वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी जुड़ेंगे। इन परीक्षा को लेकर प्रश्न-पत्र हरियाणा बोर्ड की ओर से दिए जा रहे हैं। यह परीक्षा 40 अंक की एक घंटे की है। वहीं, इस परीक्षा को पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए विभाग की ओर से समय-सारिणी बनाई गई है। इसी अनुसार ही परीक्षा करवाई जा रही है। वहीं, सैट परीक्षा के अंक स्कूल मुखिया को अवसर एप पर अपलोड करने होंगे।
19 अगस्त को नौंवी कक्षा में विज्ञान की परीक्षा करवाई गई। इसी तरह 20 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 21 अगस्त को एनएसक्यूएफ, हिंदी, 22 अगस्त को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसी तरह 10वीं कक्षा में 19 अगस्त को हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, एनएसक्यूएफ व वैकल्पिक विषयों की परीक्षा करवाई गई। 20 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 21 अगस्त को गणित, 22 अगस्त को विज्ञान की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा में 19 अगस्त को इतिहास, फिजिक्स व अकाउंटेंसी की परीक्षा करवाई गई। 20 अगस्त को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर, भूगोल, 21 अगस्त को अंग्रेजी, फाइन आर्ट, साइकोलॉजी, 22 अगस्त को गृह विज्ञान, इकोनोमिक्स, वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। 12वीं कक्षा में 19 अगस्त को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन विज्ञान की परीक्षा करवाई गई। 20 अगस्त को अंग्रेजी, इकोनोमिक्स, गृह विज्ञान, 21 अगस्त को गणित, जीवविज्ञान, राजनीति शास्त्र, एनएसक्यूएफ, 22 अगस्त काे वैकल्पिक विषयों, हिंदी की परीक्षा होगी।
वर्जन
राजकीय स्कूलों में सैट परीक्षा करवाई जा रही है। सभी स्कूल मुखिया को पारदर्शी तरीके से परीक्षा को करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह परीक्षा अभी तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम अनुसार करवाई जाएंगी।
- सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।