मुलाना में छात्रा पर हमला करता बंदर। संवाद
मुलाना। कस्बे में मंगलवार को पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में कॉलेज की एक छात्रा पर बंदरों ने हमला कर दिया। छात्रा बचने के लिए दौड़ने लगी तो बंदरों ने पीछा नहीं छोड़ा। हमले में छात्रा के हाथ पर चोट आई, वहीं उसका मोबाइल व घड़ी भी टूट गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सरपंच प्रवीन कुमार ने बताया कि पहले भी प्रशासन की मदद से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया था। अब फिर से शिकायतें मिल रही हैं और हालिया घटना पर भी संज्ञान लिया गया है। जल्द ही बंदरों को पकड़वा कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
कुछ माह पहले पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित एक घर में घुसकर बंदर ने बुजुर्ग महिला माया देवी पर झपट्टा मारते हुए उनकी गर्दन को काट खा लिया था। इसी तरह कस्बे की एक छात्रा पर भी कुछ समय पूर्व हमला हुआ था। छात्रा छत पर बैठकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी कि अचानक बंदर आ धमके। डर के मारे उसने छत से छलांग लगा दी, इससे उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया और वह परीक्षा देने से भी वंचित रह गई।
मुलाना में छात्रा पर हमला करता बंदर। संवाद