फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लड़कों की रिले दौड़ में सरस्वती हाउस विजयी

विज्ञापन
छावनी के द एसडी विद्या स्कूल में हवा में गुब्बारे उड़ाकर वार्षिक खेल उत्सव का उद्घाटन करते हुए
विज्ञापन
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का उद्घाटन किया। यह आयोजन 20 नवंबर को संपन्न होगा। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो में रोमांचक प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक और एसडी कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजिंद्र सिंह राणा रहे। मुख्यातिथि डॉ. राजिंद्र सिंह राणा और निर्देशक प्रधानाचार्या नीलइंद्रजीत कौर संधू ने हवा में गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी 200 प्रतिभागियों को खेल भावना एवं टीम भावना की शपथ दिलाई गई। लड़कों और लड़कियों ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ और चार गुना 100 रिले दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के यह रहे परिणाम
छठी कक्षा के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में निताई ने प्रथम, अर्नव द्वितीय, जसनूर तृतीय रहा। छठी कक्षा की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में रिधिमा प्रथम, अवनि ने द्वितीय, विधि ने तृतीय स्थान हासिल किया। 7वीं कक्षा के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सक्षम प्रथम, अनामिव द्वितीय, पार्थ तृतीय, 7वीं कक्षा की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में शिवांशी प्रथम, सान्या ने द्वितीय, रिद्धि ने तृतीय स्थान हासिल किया। 8वीं कक्षा के लड़कों की 200 मीटर दौड़ में नवजोत प्रथम, पुलकित द्वितीय, गुरजोत ने तृतीय स्थान हासिल किया। 8वीं कक्षा की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में अक्षिता प्रथम, हर्षिता द्वितीय, विदुषी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

छठी कक्षा के लड़कों की रिले दौड़ में जसनूर, जोबन, प्रीत, नमेश, अगम की भागीदारी के साथ सरस्वती हाउस ने जीत हासिल की। छठी कक्षा की लड़कियों की रिले ज्योति हाउस ने अनन्या, अवनि, रिधिमा की भागीदारी के साथ जीती। 7वीं कक्षा के लड़कों की रिले दौड़ में सरस्वती हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसमें सक्षम, पार्थ, शौर्य, मनजोत शामिल रहे। 7वीं कक्षा की लड़कियों की रिले दौड़ भी वंशिका, शगुन, अविशी, राधिका की भागीदारी के साथ सरस्वती हाउस ने जीती। 8वीं कक्षा के लड़कों की रिले दौड़ में गीता हाउस ने पार्थ, गुरजोत, आर्यन, कृदय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 8वीं कक्षा की लड़कियों की रिले दौड़ में सरस्वती हाउस ने जीत हासिल की, इसमें हर्षिता, विदुषी, सानवी, जेमर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें