फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार साल बाद पुर्तगाल से पत्नी व दो बेटियों से मिलने आया था संजीत कुमार

Tue, 30 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मृतक संजीत कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। पुर्तगाल से अंबाला आकर सड़क हादसे का शिकार हुए संजीत कुमार का सोमवार पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पूर्व सरपंच के बेटा संजीत कुमार चार साल बाद पुर्तगाल में पक्का होने के बाद अपनी पत्नी व दो बेटियों से मिलने के लिए अंबाला आया था। वह पुर्तगाल में सोलर की फिटिंग का काम करता था। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को संजीत कुमार का संस्कार हुआ। अंबाला कैंट थाना पुलिस को तहरीर देते हुए करणपुरी निवासी बजरंग लाल ने बताया था कि बेटा संजीत कुमार चार साल से पुर्तगाल में रहता था। 9 अक्तूबर को वह इंडिया घर पर मिलने के लिए आया हुआ था व 8 जनवरी को विदेश वापस जाना था। 25 दिसंबर को सदर बाजार में क्रिसमस का मेला देखने के लिए सदर बाजार गया था। वह बेटे को लेकर घर आ रहा था। जैसे ही बेटा एक्टिवा पर नमस्ते चौक पर पहुंचा कार की टक्कर के बाद बेटा अनियंत्रित होकर गिर गया। बेटे के ज्यादा चोटें लगने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। बेटे को रोटरी अस्पताल से चंडीगढ़ सेक्टर-12 रेफर कर दिया था। 28 दिसंबर को उपचार के दौरान बेटे संजीत कुमार की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें