रवालों गांव में खेतों में बनाई गई सड़क धंसी। संवाद
जलबेड़ा। किसानों को सुविधा देने के लिए रवालों गांव में पंचायत विभाग की ओर से बनाई गई सड़क धंस गई है। इस कच्चे रास्ते को पक्का किया गया था, लेकिन हैरानी की बात है कि यह रास्ता मात्र पांच महीने में ही धंस गया। किसान गुरचरण सिंह, बहादुर सिंह, गुरविंद्र सिंह, सोहन सिंह, रामकरण, गुरदीप, संजय व गुरजंट ने बताया कि जिस समय रास्ता बनाया जा रहा था, उस समय ठेकेदार को कहा गया था कि वह पूरे रास्ते पर मिट्टी ठीक से गिराए ताकि रास्ता लंबे समय तक चल सके, मगर ठेकेदार ने उनकी बात न मान कर मात्र औपचारिकता पूरी की। जिसके परिणामस्वरूप सारा रास्ता तहत नहस हो गया है। उन्होंने संबंधित विभाग अधिकारियों से अपील की कि वह रास्ते को जल्द दुरूस्त करें। किसानों ने चेतावनी भी दी है कि यदि समय रहते रास्ता ठीक नहीं किया गया तो वह उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
रवालों गांव में खेतों में बनाई गई सड़क धंसी। संवाद