छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में पूजा करते श्रद्धाल
- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
अंबाला। अंबाला छावनी के प्रसिद्ध हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में शिव महापुराण कथा आयोजित हुई। कथा के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आए। इस दौरान कथावाचक ने भगवान श्री कृष्ण के चरित्र का गुणगान किया।
कथा व्यास पंडित बुद्धि वल्लभ ने शिव महापुराण के पावन प्रसंगों का वर्णन करते हुए त्रेता युग में भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिव और कृष्ण भक्ति ही जीवन में सच्चे आनंद और शांति का मार्ग प्रशस्त करती है। धार्मिक कथाओं के श्रवण से मनुष्य के मन के विकार दूर होते हैं और सात्विक विचारों का संचार होता है। कथा के बाद आरती की गई।