फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब महाराणा प्रताप के नाम से जाना जाएगा सदर बाजार चौक

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सदर बाजार में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला वासियों को एक सांस्कृतिक सौगात दी है। अब शहर का प्रसिद्ध सदर बाजार चौक महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही, जिस निकलसन रोड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित है, उस सड़क का नाम बदलकर महाराणा प्रताप मार्ग करने के निर्देश दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में नगर परिषद अंबाला सदर के कार्यकारी अधिकारी को आधिकारिक पत्र जारी कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। गौरतलब है कि विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये की राशि इस प्रतिमा की स्थापना के लिए प्रदान की थी। बीते 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उन्होंने स्वयं इस साढ़े 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती द्वारा तैयार की गई यह प्रतिमा बेहद खास है। 16 क्विंटल वजन की यह मूर्ति पंचधातु से निर्मित है। इसमें महाराणा प्रताप अपने प्रिय घोड़े चेतक पर सवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें