फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक की चपेट में आए युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। तेपला कट के पास सोमवार रात एक तेजरफ्तार बाइक ने गलत दिशा में आते हुए समालखा निवासी ऋतिक (18) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि खून से लथपथ हालत में युवक को कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार पोस्टमार्टम के बाद साहा थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बाइक चालक कुलविंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। समालखा निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 9:50 बजे अपने ससुराल से घर लौट रहा था। उसका चचेरा भाई रितिक (18) अपनी बाइक पर उससे थोड़ा आगे चल रहा था। जैसे ही रितिक तेपला कट के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक चालक कुलविंद्र सिंह ने ऋतिक को टक्कर मार दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें