फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेतीबाड़ी की जमीन बेचने के नाम पर किसान से 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने जसविंद्र सिंह, सतबीर सिंह, राजीव चौहान, मास्टर व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी अंबाला को नौ फरवरी को यमुनानगर निवासी मनिंद्र सिंह ने दी शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके अनुसार राजीव चौहान और मास्टर ने उसे एक महिला, जसविंद्र सिंह व सतबीर सिंह से मिलवाया था। वे अपनी खेतीबाड़ी की जमीन बेचना चाहते थे। उसने 5 अक्टूबर 2021 को बयाना कराया। इस दौरान उसने आरोपियों को 11 अक्टूबर 2021 को 25 लाख रुपये दिए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक कुल 75 लाख रुपये देने के बाद भी आरोपियों ने निशानदेही नहीं करवाई। उसने दी हुई रकम मांगी तो उन्होंने नहीं दी। इस शिकायत के बाद थाना नग्गल पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें