फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर किसान के खाते से उड़ाए 6.27 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसेरला कलां गांव के एक किसान को फर्जी ई-चालान का लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाया। साइबर ठगों ने किसान का मोबाइल हैक कर उसकी कॉल फॉरवर्डिंग शुरू कर दी और बैंक खाते से 6,27,592 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में किसान बलवान सिंह ने बताया कि वह आठवीं तक पढ़ा-लिखा है और खेतीबाड़ी करता है। वह किसान चीनी मिल शाहबाद के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा है। 20 अक्तूबर को ग्रुप में जुड़े एक अन्य कर्मचारी नरेंद्र के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक मिला। इसमें वह जुड़ गया। इसके बाद 22 अक्तूबर को उसके नंबर पर एसएमएस के जरिये एक ई-चालान का लिंक आया।
विज्ञापन

यह लिंक उसके भाई सुल्तान सिंह की गाड़ी के 1,000 रुपये के चालान के नाम पर भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और इनकमिंग कॉल संदिग्ध नंबर पर फॉरवर्ड होने लगी।
-
खेत में काम करते समय चला ठगी का पता
पीड़ित किसान ने बताया कि 31 अक्तूबर को जब वह खेतों में काम कर रहा था, तब उसके फोन पर अचानक अज्ञात बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने शुरू हुए। जब उन्हाेंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते का बैलेंस चेक किया, तो खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 6,27,592 रुपये निकल चुके थे।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई सुल्तान सिंह ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। मामले में धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना 318(4), आपराधिक विश्वासघात 316(2), आपराधिक षड्यंत्र धारा 61(2), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धाराएं, पहचान की चोरी धारा 66सी आईटी एक्ट,कंप्यूटर संसाधन का उपयोग करके धोखाधड़ी करना की धारा 66डी आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
- संदीप कुमार, प्रभारी, साइबर क्राइम थाना, सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें