फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीसीटीवी की निगरानी में रखे गए कर्मभूमि एक्सप्रेस के जले हुए तीन कोच

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के रेल यार्ड में पहुंचे कर्मभूमि एक्सप्रेस के जले हुए कोच। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस में सरहिंद-राजपुरा रेल खंड के पास हुए अग्निकांड की जांच तेज हो गई है। घटना के बाद अंबाला रेल यार्ड पहुंचे तीन जले हुए डिब्बों को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है, ताकि इन डिब्बों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो पाए।
वहीं प्राथमिक जांच के तहत उत्तर रेलवे के उच्चस्तरीय तीन सदस्यीय टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। अब यह एजेंसी बीच रास्ते के स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि संदिग्धों और ज्वलनशील पदार्थों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


35 मिनट में राख हुए नए कोच, तकनीकी टीम भी हैरान
डीआरएम विनोद भाटिया ने कहा कि जांच के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में महज तीन महीने पहले बने नए डिब्बों में इतनी तेजी से आग कैसे फैली। क्योंकि इन कोच को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि यह चिंगारी आदि से जलने वाले नहीं हैं। इनकी सीटों पर भी फायर प्रूफ सामान लगाया जाता है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) और मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (पीसीईई) की टीम ने शुरुआती जांच पूरी की है और अब जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश की जाएगी। हालांकि प्राथमिक जांच के दौरान ट्रेन में शॉर्ट सर्किट के सबूत नहीं मिले थे, जबकि अभी फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट का भी इंतजार हो रहा है। इसके अलावा अब रेलवे की सर्वोच्च शोध संस्था आरडीएसओ की विशेषज्ञ टीम को भी तकनीकी जांच के लिए बुलाने का फैसला किया गया है।

अवैध पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ पर फोकस
वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसियों की सुई अब सीधे संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान पर जाकर टिक गई है। अनारक्षित कोचों में प्रति डिब्बा 150 से अधिक यात्री सवार थे और उनके पास काफी मात्रा में सामान था। प्राथमिक तौर पर अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी यात्री की ओर से पटाखा, ज्वलनशील केमिकल या स्टोव/गैस सिलिंडर जैसा प्रतिबंधित सामान ले जाया जा रहा था। घटनास्थल के नजदीक सराय बंजारा, सरहिंद, राजपुरा, लुधियाना और अमृतसर स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे यह पता लगाया जा सके कि कौन से यात्री संदिग्ध सामान के साथ ट्रेन में चढ़े थे।
-
वर्जन
दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम ने जले हुए कोचों का निरीक्षण कर लिया है। अब वे इसकी रिपोर्ट मुख्यालय स्तर पर सौंपेगे। फॉरेंसिक सैंपलों की केमिकल एनालिसिस रिपोर्ट और आरडीएसओ के तकनीकी निष्कर्षों के बाद ही आग लगने के असली कारण का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के रेल यार्ड में पहुंचे कर्मभूमि एक्सप्रेस के जले हुए कोच। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें