फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कृषि विभाग में नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। थाना बलदेव नगर क्षेत्र के अंतर्गत ठगों ने कृषि विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक विधवा महिला से 6 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़िता को पंजाब कृषि विभाग का एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में धूलकोट गांव निवासी निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। उनके भाई के लड़के गांधी कुमार के जरिए उनकी पहचान यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के अलाहर गांव निवासी रविकांत से हुई थी। रविकांत ने उनके बेटे रमेश कुमार को केंद्र सरकार के एमईएस और बाद में कृषि विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
निर्मला देवी ने विधवा पेंशन के पैसों के साथ-साथ गांव में ब्याज पर पैसे उठाकर कुल 6 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसमें से 70,000 रुपये सीधे आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए जबकि शेष 5,30,000 रुपये नकद घर बुलाकर रविकांत और उसकी पत्नी को दिए गए। आरोपी रविकांत ने रमेश कुमार के नाम का कृषि विभाग, पंजाब का एक नियुक्ति पत्र लाकर थमा दिया। हालांकि आरोपी ने लेटर वापस ले लिया और कहा कि वह खुद फोन करके नौकरी पर बुला लेगा।
विज्ञापन

जब पीड़िता ने पैसे मांगे, तो आरोपी रविकांत और उसकी पत्नी उमा ने इन्कार कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि तुम्हें जो करना है कर लो, पुलिस या कोर्ट में चले जाओ, हम पैसे वापस नहीं देंगे। कार्यालय पुलिस अधीक्षक से प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना बलदेव नगर में आपराधिक विश्वासघात 316(2) और धोखाधड़ी की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप-निरीक्षक मुकेश चंद को सौंप दी है। जांच अधिकारी मुकेश चंद का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें