फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी में लॉटरी जीतने का झांसा देकर ठगे 1.33 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर मैसेज भेज केबीसी में 25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने का झांसा देकर शातिर ठग ने महिला से 133200 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित महिला ने नौ दिसंबर को एसपी अंबाला को शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच साइबर क्राइम को सौंप दी गई। जांच के बाद थाना पंजोखरा पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अंबाला के गांव बरनाला निवासी कमलजीत कौर ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि आपने केबीसी से 25 लाख रुपये की लॉटरी जीती है। इसके बाद महिला ने उस नंबर पर कॉल किया। वहां से जवाब आया कि वह दिल्ली से एक बैंक का मैनेजर बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि 18200 रुपये उसके खाते में डाल दो तो 25 लाख रुपये महिला के खाते में डाल दिए जाएंगे। इसके बाद महिला ने 18200 रुपये गूगल पे कर दिए। ठग की ओर से महिला को एक नंबर दिया गया, इसमें महिला को बताया कि वह 35 हजार रुपये डालकर पंजीकरण करवा ले। इसके बाद 25 लाख रुपये खाते में डाल दिए जाएंगे।
पीड़ित ने 35 हजार रुपये भी डाल दिए। इसके बाद भी महिला के खाते में लॉटरी के रुपये नहीं आए। शातिर ठग ने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि वह मैनेजर से बात कर रहा है और मैनेजर ने उसे बोला है कि वह 80 हजार रुपये गूगल पे कर दें, इससे महिला का बिजनेस खाता बन जाएगा। इस पर महिला ने 80 हजार रुपये भी गूगल पे कर दिए। इस तरह से शातिर ठग ने महिला से करीब 133200 रुपये ठग लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें