फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कल भूख हड़ताल पर रहेंगे रोडवेजकर्मी

विज्ञापन
अंबाला सिटी रोडवेज वर्कशाप में बैठक के बाद ज्ञापन दिखाते रोडवेज कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रोडवेज कर्मचारी बुधवार को मांगों के लिए भूख हड़ताल पर रहेंगे। यह भूख हड़ताल छावनी बस स्टैंड परिसर में होगी जो 24 घंटे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

इसके लिए रोडवेज वर्कशाप में रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा सांझा मोर्चा अंबाला डिपो तथा रोडवेज कर्मचारियों ने बैठ की। इस बैठक में भूख हड़ताल के लिए यूनियन प्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई गई।
इसके साथ ही कर्मचारी जगाओ, मांगें मनवाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जयबीर घणघस ने बताया कि इस भूख हड़ताल के अगले दिन 12 बजे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के बाद निर्णय लिया जाएगा कि भूख हड़ताल जारी रहेगी या नहीं। बैठक में मौजूद रविन्द्र राणा ने बताया कि सरकार की ओर से 17 जुलाई को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की अनेक मांगों पर सहमति बनी थी। जिन्हें लागू करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन मांगो के लागू करने के परिपत्र आज तक जारी नही किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश फौजी ने बताया कि परिचालक, चालक व लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके पे ग्रेड बढ़ाने, चालक व परिचालकों को रात्रि ठहराव करने व भुगतना करने के वर्तमान में जारी आदेश को वापस लेने पूर्व की भांति रात्रि ठहराव देने व भुगतान करने,चालक व परिचालक निरीक्षक उप निरीक्षक कर्मशाला के कर्मचारियों के 33 से घटाकर 18 देय अर्जित अवकाश कटौती के जारी आदेशों को वापस लेकर पूर्व की भांति एक वर्ष में 33 अवकाश दिए जाने जैसी अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें