फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सवा करोड़ की सड़क दो महीने में उखड़ी, अब तारकोल डालकर लीपापोती

Fri, 17 Jul 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में दयालबाग चौक से बब्याल जाने वाली कंक्रीट की सड़क पर बिछाई गई तारकोल। स्थानीय नि - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दयालबाग से बंटी प्रॉपर्टी डीलर तक बनी सवा करोड़ रुपये की सड़क महज दो महीने में ही दम तोड़ गई। सड़क का निर्माण कार्य मार्च में शुरू हुआ था जोकि मई के अंतिम सप्ताह में पूरा हुआ था। इसके बाद यह सड़क लोगों के आवागमन के लिए खोल दी गई थी। लेकिन अब सड़क से कंक्रीट और बजरी उखड़ने लगी है। इससे राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। वहीं इस गोलमाल को छिपाने के लिए और अपनी पोल खुलने के डर से ठेकेदार ने रातों-रात सड़क पर तारकोल डालकर मामले पर लीपापोती करने का प्रयास किया है। लेकिन सुबह होते ही उसकी यह पोल खुल गई और भीषण गर्मी में यह सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई।

सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों की फंसी साइकिल
ठेकेदार के कारनामे का खामियाजा गुरुवार को स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ा। सुबह जब बच्चे स्कूल जा रहे थे, तो सड़क के गड्ढों में एक छात्रा की साइकिल फंस गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से छात्रा को बाहर निकाला। अभिभावकों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


दो साल की लंबी प्रतीक्षा, साठ दिन में ही बेहाल
स्थानीय निवासी संदीप, क्षितिज, सुलोचना, मीनाक्षी व गुरचरण सिंह ने बताया कि पहले तो दो साल तक इस सड़क के बनने का इंतजार किया और जब सड़क बनी, तो दो महीने भी नहीं टिक पाई। लोगों ने बदहाल व्यवस्था को कोसते हुए कहा कि यह सब विभागीय लापरवाही और ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता है।

इंटरलॉकिंग टाइलें भी बनीं जी का जंजाल
सड़क की बदहाली का आलम केवल यहीं तक सीमित नहीं है। महेशनगर से दयालबाग तक बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क भी अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सड़क पर लगी टाइलें जगह-जगह से उखड़ चुकी हैं। इसके चलते आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जनता के पैसे का सीधा दुरुपयोग है और मामले की उच्च स्तरीय विजिलेंस जांच होनी चाहिए। सड़क की खराब गुणवत्ता और लीपापोती की शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अब कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।
मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। मामले की जांच की जा रही है और गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा, वहीं खराब सड़क को पुनः दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला।

अंबाला छावनी में दयालबाग चौक से बब्याल जाने वाली कंक्रीट की सड़क पर बिछाई गई तारकोल। स्थानीय नि- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें