फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय स्कूल मोहड़ा की रितु दौड़ में रहीं अव्वल

Tue, 16 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत आयुवर्ग-17 व 19 में लड़कियों के खेल करवाए गए। इन खेल प्रतियोगिता में जिलेभर के राजकीय व निजी स्कूलों से खिलाड़ियों ने दम दिखाया। राजकीय स्कूल मोहड़ा की रितु प्रतियोगिता में छाई रही।
विज्ञापन

रितु ने 800 मीटर, 1500 मीटर व 3 हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुवर्ग-17 में राजकीय स्कूल मोहड़ा, आर्मी पब्लिक स्कूल और शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ की खिलाड़ियों ने प्रभावित किया। इस मौके पर मोहड़ा स्कूल से डीपीई मलकीत सिंह ने खिलाड़ी रितु की सराहना की। इसी तरह आयुवर्ग-19 में लड़कियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें