फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला के 7940 किसानों ने मुआवजे के लिए किया आवेदन

Tue, 16 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बारिश व नदियों में पहाड़ों से आए पानी के कारण जलभराव से प्रभावित हुई धान व अन्य फसलों को लेकर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्रदेशभर से किसानों ने आवेदन किया।
सोमवार को आवेदन का आखिरी दिन रहा। पोर्टल पर अंबाला जिला से 428 गांवों के 7,940 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया। इन आवेदन के बाद अब पटवारी की ओर से फसल का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद सरकार की ओर से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 97,000 एकड़ फसल हुई बारिश से प्रभावित : कृषि विभाग की ओर से करवाए गए प्राथमिक सर्वे के अनुसार जिले में कुल 2.50 लाख एकड़ में से 97,000 एकड़ धान की फसल बारिश जलभराव से प्रभावित हुई, इसमें अंबाला शहर, अंबाला छावनी, बराड़ा, मुलाना और साहा के क्षेत्रों में फसल प्रभावित हुई। किसानों से मुआवजे के लिए आवेदन लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें