अंबाला छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में आयोजित अलंकार समारोह में मौजूद छात्र व शिक्षक।
- फोटो : Ambala
अंबाला। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में अलंकरण समारोह मनाया गया। प्राचार्य प्रियंका त्यागी ने सभी चयनित छात्रों को हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व गुणों के विकास को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
समारोह में विद्यालय कप्तान के रूप में कक्षा 12 के ऋषभ और साक्षी का चयन हुआ है। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने विद्यार्थियों को कमरबंद एवं बैज चिह्न पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के खेल कप्तान एवं उप कप्तान के साथ चारों सदनों के कप्तानों को भी इस अलंकरण से सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने चुने हुए विद्यार्थियों में जिम्मेदारी का भाव जगाया और नेतृत्व गुणों का एहसास कराया। विद्यालय कप्तान साक्षी ने भी जिम्मेदारी का भार ग्रहण कर विद्यालय के विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करने की इच्छा जाहिर की।