फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डैजल मेले में ऋषभ और राजश्री ने मारी बाजी

विज्ञापन
वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में आयोजित मेले में उप​स्थित स्टाफ व बच्चे। स्कूल
विज्ञापन
वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में बुधवार को डैजल मेला 2.0 का रंगारंग आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन 785 ब्रिगेड के प्रतिनिधि व स्कूल के संरक्षक कर्नल मनीष लूथरा ने किया। उन्होंने विद्यालय के इस सामूहिक प्रयास की प्रशंसा की।
करवा चौथ व दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए मेले में 52 स्टॉल सजाए गए थे। इनमें स्वादिष्ट व्यंजनों, कपड़ों, आभूषणों, सजावटी सामान व हस्तनिर्मित के स्टॉल भी शामिल रहे। मेले का मुख्य आकर्षण नन्हे विद्यार्थियों द्वारा खुद तैयार किए गए सुंदर दीये, वॉल हैंगिंग और दीपावली क्राफ्ट्स रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कक्षा एक के ऋषभ और कक्षा दो की राजश्री ने अपने बेहतरीन संवाद कौशल से सभी आगंतुकों को स्टॉल की जानकारी दी। आयोजन में 52 स्पॉट प्राइज और 45 रैफल पुरस्कार भी बांटे गए, जिनमें ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन और अलमारी मुख्य इनाम रहे। प्रधानाचार्या किरन दीप्ति जेटली ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें