छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में आयोजित बैठक में मौजूद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधि
अंबाला। छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में देश भर से आए 230 मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वार्षिक अधिवेशन में सदस्यों के लिए कठिन परिस्थितियों में साथ देने वाले पदाधिकारियों को आगामी दो वर्षों के लिए एचएमआरए के विशाल शर्मा अध्यक्ष, बिहार के संत कुमार महासचिव, राजन शर्मा, गुरविंदर निश्चल, सुखविन्दर सिंह, मनीष कुमार , उपाध्यक्ष एवं वीरेंद्र, नंद किशोर को सर्वसम्मति से सचिव मनोनीत किया गया।
इस दौरान एमआर ने अपने अपने राज्यों से संबंधित रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किए। उन्होंने कंपनियों की मनमानी के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदस्य समस्या की पूरी जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दें, ताकि कंपनियों से बात करते हुए कंपनी मैनेजमेंट के सवालों का मौके पर ही उत्तर दिए जाएं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को सदस्यों की प्रताड़ना के मामले में घुटने टेकने पड़े।
इस दौरान मौजूद सदस्यों ने कहा कि वह कंपनी के टारगेट अपनी मेहनत के बल पर पूरे करते हैं ऐसे में किसी भी कारणवश अधिक टारगेट मिलने पर, न पूरा कर पाने पर, दूर ट्रांसफर का दबाव फिर रोजगार छीनने की नीति एसोसिएशन सहन नहीं करेगी। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष प्रीतम भारद्वाज की टीम में एचएमआरए अंबाला अध्यक्ष सतनाम सिंह, महासचिव गौतम चड्डा व अन्य मौजूद रहे।