फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक हवालात से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किए गए घास मंडी निवासी कन्हैया उर्फ ननकु पुलिस को चकमा देकर हवालात से भाग निकला। घटना शुक्रवार व शनिवार देर रात को अंबाला सिटी के थाने में घटित हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, हालांकि इस मामले में अब संबंधित पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है, उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो सकती है और उन्हें लाइन हाजिर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें