फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : धुंध से बस और बाइक भिड़े, एक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क के पास खड़ी स्कूल की बस। संवाद
विज्ञापन
साहा। केसरी स्टेशन के आगे मंगलवार सुबह सिग्नस स्कूल की बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ये हादसा धुंध के कारण हुआ। मृतक की पहचान खोजकीपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अश्वनी के रूप में हुई है तो उसका साथी अभिमन्यु घायल है। गांव हलदरी के सरपंच नरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान सिग्नस स्कूल की बस केसरी गांव से बच्चों को लेकर नगला में स्थित सिग्नस स्कूल में ले जा रही थी।
स्कूल की बस का चालक जैसे ही केसरी स्टेशन के नजदीक पहुंचा इसी दौरान बाइस सवार अचानक से बस के सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक छावनी के गांव खोजकीपुर के निवासी थे। दोनों अपने काम पर केसरी में स्थित एक कंपनी में जा रहे थे। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई और दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर साहा थाना पुलिस पहुंची। बस चालक माैके से फरार हो गया। साहा थाना के एएसआई कमलजीत ने बताया कि घायल की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव को कार्यवाही करते हुए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें