फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वास्थ्य शिविर में 30 मरीजों को जांचा

विज्ञापन
सिटी की पीएचसी माजरी में स्वास्थ्य ​जांच करवाने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से पीएचसी रविदास माजरी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान पीएचसी के चिकित्सक डॉ़ पीयूष ने मरीजों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस शिविर में करीब 30 मरीज अपनी जांच करवाने के लिए पहुंचे थे। अधिकतर मरीजों की जांच में पाया गया कि उन्हें सर्दी खांसी की समस्या है। शिविर में डॉ़ पीयूष ने मरीजों को सलाह दी कि वे बदलते हुए मौसम में अपना ध्यान रखें और गर्म कपड़े पहने बिना घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

शिविर में 10 बुजुर्गों की शुगर जांच भी करवाई गई। लोगों ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा और कहा कि इस प्रकार के शिविर से लोगों को समय- समय पर अपनी जांच करवाने का मौका मिलता है। इसलिए इस प्रकार के शिविर लगने जरूरी है। इस दौरान शिविर में पहुंची रोशनी ने बताया कि उसे शुगर की परेशानी है। इसलिए वह भी अपनी जांच करवाने के लिए शिविर में पहुंची है।
अब उसे नागरिक अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। माजरी निवासी राखी ने बताया कि उसे कई दिनों से पेट में दर्द था। जब उसे शिविर के बारे में पता चला तो वह जांच करवाने के लिए पहुंची है। शिविर में वह अपने पति को भी जांच करवाने के लिए लेकर आई। घेल रोड निवासी पूजा ने बताया कि उसे कई दिनों से खांसी की समस्या है, उसे पता चला कि यहां पर शिविर लगाया जा रहा है। इसलिए वह अपना समय बचाने के लिए दवा लेने के लिए पहुंची है। इस प्रकार के शिविर से लोगों को फायदा होता है।
विज्ञापन

रामकुमार ने बताया कि उसे कई दिनों से कान में दर्द की समस्या था। इसलिए वह शिविर में जांच करवाने और दवा लेने के लिए आया है। अब उसे निजी अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें