अंबाला में रिटायर सूबेदार को धमकी मिली है। आरोपी ने फोन कर गाली गलौज के बाद सम्पूर्ण परिवार के साथ दुष्कर्म एवं दुर्व्यवहार करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अंबाला की डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-बी निवासी रिटायर सूबेदार को फोन पर अपशब्द के बाद जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित रिटायर सूबेदार के बेटा व बेटी भी सेना में मेजर के पद पर कार्यरत है। आरोप लगाया है कि गाली गलौज के बाद आरोपी ने सम्पूर्ण परिवार के साथ दुष्कर्म एवं दुर्व्यवहार के लिए भी धमकाया। पंजोखरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनीपत निवासी एक आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
हालांकि यह परिवारिक मामला है और धमकाने वाला भी रिश्तेदार ही है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह मूलरूप से सोनीपत का रहने वाला है और 15 साल से वह डिफेंस कॉलोनी में रह रहा है। बेटा व बेटी भी सेना में उच्च पद यानी मेजर है। आरोपी सोनीपत का रहने वाला है।
आरोपी ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज भी की। साथ ही सम्पूर्ण परिवार के साथ दुष्कर्म एंव दुर्व्यवहार के लिए धमकाया। आरोप लगाया कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही गैर सामाजिक एवं गैर कानूनी रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी से उसे व परिवार की सुरक्षा का खतरा है और वह जान-माल की हानि पहुंचा सकता है।
जांच अधिकारी के अनुसार
फोन पर धमकी देना वाला शिकायतकर्ता का भांजा है और यह परिवारिक मामला है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर विक्रांत, थाना प्रभारी पंजोखरा।