फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली निगम के सेवानिवृत कर्मचारी। प्रवक्
विज्ञापन
पेंशनभोगियों की सुविधाओं में कटौती पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बिजली विभाग की रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण समिति ने सरकार द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधाओं में कटौती पर नाराजगी व्यक्त की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
यह मासिक बैठक कार्यकारी प्रधान गुरनाम सिंह के नेतृत्व में 12 क्रॉस रोड स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में हुई। बैठक में कई सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें विजय शर्मा, बीबी गुप्ता और मोहन लाल शामिल थे।
विज्ञापन

प्रमुख मांगें
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एलटीसी सुविधा की बहाली शामिल है। उन्होंने कोविड काल के 18 महीने के महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान की भी मांग की। मेडिकल कैशलेस सुविधा का नोटिफिकेशन लागू करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

पेंशन संबंधी मुद्दे
समिति ने 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पर पेंशन में वृद्धि की मांग की है। कम्यूटेड पेंशन रिकवरी की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को जल्द कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें