फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोका रिजल्ट, अभिभावकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला छावनी के लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में वीरवार को वार्षिक शुल्क पर विद्यार्थियों के अभिभावकों और स्कूल स्टाफ में बहस हो गई। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल में बच्चों को परीक्षा परिणाम बताने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान जिन बच्चों के ड्यूज जमा नहीं थे उनके रिजल्ट रोक दिए गए। इस बीच स्कूल परिसर में रोष जताने के बाद अभिभावक स्कूल के सामने अंबाला-दिल्ली हाईवे पर एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे तक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश शर्मा मौके पर पहुंचे और अभिभावकों को समझाया। वहीं स्कूल प्रिंसिपल ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि वह प्रबंधन से वार्षिक शुल्क के संबंध में बातचीत करेंगी और 31 मार्च दोपहर तक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे पर लेटे अभिभावक बोले कि नहीं होने देंगे बच्चों का भविष्य खराब
अभिभावकों में इस कद्र रोष था कि कुछ हाईवे के बीचोंबीच ही लेट गए। हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। करीब आधा घंटे तक अभिभावकों ने हाईवे स्कूल के सामने से बाधित रखा। महिलाओं की संख्या ज्यादा देखकर महिला पुलिस भी बुलाई गई। जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कुछ समय के लिए हाईवे के यातायात को कैपिटल सिनेमा के पास से डायवर्ट कर दिया था।
---------
अभिभावक बोले कि डीईओ खुद बोल चुके कि नहीं रोक सकते रिजल्ट
अभिभावक संजीव कुमार, नेहा शर्मा, रीना, राजेश कुमार, अनिल शर्मा ने बताया कि कल उन्हें फोन पर मैसेज मिला था कि बच्चों के रिजल्ट दिए जाएंगे। इसके लिए हम स्कूल में आए और यहां आकर देखा कि जिन विद्यार्थियों ने वार्षिक शुल्क जमा नहीं करवाया था, उनका रिजल्ट रोक दिया गया है। उन्होंने इस संबंध में डीईओ सुरेश से भी 29 मार्च को मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि स्कूल वार्षिक शुल्क के कारण रिजल्ट नहीं रोका जा सकता। सिकलीघर निवासी अनिल शर्मा ने कहा था कि उसके बेटे का तीसरी कक्षा में दाखिला 134ए के तहत किया जाना था लेकिन स्कूल ने दाखिला ही नहीं दिया। कई बार चक्कर काट चुका है कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा। ऐसे में बच्चे के भविष्य खराब होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

---------
हमने विद्यार्थियों के परिजनों से अपने ड्यूज जमा कराने की बात कहीं थी। इसके बाद उन्होंने ये हंगामा कर दिया। अभिभावकों की मांगों को सुना गया है। कुछ मांगें को लेकर मैनेजमेंट से बात की जाएगी। अभिभावकों को 31 मार्च दोपहर 1 बजे तक का समय दे दिया गया है। समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
रुचि शर्मा, प्रिंसिपल, लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल
----
फीस को लेकर विद्यार्थियों के परिजनों और स्कूल प्रशासन में बहस हो गई थी। जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया और हाईवे भी जाम किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और प्रिंसिपल से उनकी बातचीत कराई और मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

नरेश शर्मा, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें