फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा मरम्मत कार्य, मरीज परेशान

Sat, 06 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा मरम्मत कार्य। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पिछले कई दिनों से मरम्मत कार्य चल रहा है। जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को मरम्मत कार्य के चलते समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। साथ ही अस्पताल में कई जगहों पर मरम्मत और निर्माण कार्य जारी है। जिस कारण अस्पताल में कई जगह बिजली की तारे और अन्य उपकरण फैले रहते है। जिससे मरीजों को हर समय हादसे का खतरा सताता है।
विज्ञापन

मरीज संतोष, रामकुमार और सुरेश ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य सड़क हादसे में घायल हो गए थे। वह उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। जहां पहुंचने पर उन्होंने डॉक्टरों से जल्द इलाज करने की गुहार लगाई लेकिन मरम्मत कार्य के चलते अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है। जिससे अन्य मरीजों को परेशानी न हो।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरम्मत कार्य चल रहा है। जिस कारण इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को अन्य वार्डों में भर्ती किया गया है। जिससे मरीजों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. विजय मलिक, सीएमओ।

जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा मरम्मत कार्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें