संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आयुष विभाग द्वारा जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को योग के माध्यम से संतुलित आहार लेने के साथ ही योग करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे शरीर बीमारियों से दूर होकर अच्छे स्वास्थ्य की आरे अग्रसर हो सकें। योग विशेष नीलिमा ने कहा कि योग प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य अधिकारी और कर्मचारी मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। साथ ही उन्हें योग से होने वाले फायदों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से इस शिविर में शामिल होना अनिवार्य है। योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं। योग विशेषज्ञ निलिमा ने बताया कि यह शिविर सुबह साढे़ नौ से 10 बजे तक जिला सचिवालय के सभागार में लगाया जाता है। यह शिविर आठ दिसंबर तक चलेगा।