फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर में धूप से राहत, आज बारिश के आसार

Sat, 31 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के सुभाष पार्क में सैर करते लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाने से राजमार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को दृ्श्यता कम होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में शाम होते ही बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी व 1 फरवरी को बिजली गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सुबह व शाम घना कोहरा छाने की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने और अलसुबह व देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध रहने की संभावना है।संवाद

छावनी के सुभाष पार्क में सैर करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें